छोड़कर सामग्री पर जाएँ

क्या आप चाहते है कम इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा फायदा, जानें डिटेल्स

इस ख़बर को शेयर करें:

कोरोनावायरस महामारी में ज्यादातर लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में बचत का पैसा ही काम आता है। पहले से बचत करके रखने पर संकट की स्थिति में सुरक्षा मिलती है। इसलिए बचत और उसके निवेश पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपने पहले से बचत नहीं की है और भविष्य तक लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया है, तो अभी भी कर सकते हैं। एलआईसी की पलिसी में निवेश करना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। जानें इसकी उन पॉलिसीज के बारे में, जिनमें कम निवेश करके भी बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सकता है।

एलआईसी की जीवन अमर पॉलिसी
इस पॉलिसी को 18 से 65 साल के लोग ले सकते हैं। पॉलिसी की अधिकतम एज मेच्योरिटी 80 साल है। इस पॉलिसी में कस्टमर को मृत्यु तक का लाइफ कवर मिलता है। पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 साल तक की है। 1 करोड़ रुपए की राशि पर ग्राहक को 20 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

टेक टर्म प्लान
यह एलआईसी की ऑनलाइन टर्म पॉलिसी है। यह ऑफलाइन प्लान्स के मुकाबले सस्ती है। इस प्लान का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 साल तक है।

न्यू जीवन आनंद पॉलिसी

न्यू जीवन आनंद पॉलिसी को 18 साल या इससे ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इसकी अधिकतम उम्र सीमा 50 साल रखी गई है। एलआईसी की इस पॉलिसी के होल्डर की मृत्यु अगर पॉलिटी टर्म के बीच हो जाती है तो इसमें नॉमिनी को पहले से तय बोनस दिया जाता है। अगर पॉलिसी होल्डर टर्म पूरा होने तक जीवित रहता है, तो उसे बोनस के साथ मूल जमा राशि भी मिलती है।

एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी
इस पॉलिसी की अवधि पूरी हो जाने पर या फिर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार के लोगों को पॉलिसी की एकमुश्त रकम दी जाती है। एलआईसी की इस पॉलिसी में 100 साल की उम्र तक सिक्योरिटी कवर मिलती है।

जीवन लाभ
इस प्लान के तहत पॉलिसी के पूरे होने पर बड़ी रकम मिलती है। अगर पॉलिसी पूरी होने से पहले कस्टमर की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को वित्तीय मदद दी जाती है। प्रीमियम पेमेंट के मोड के आधार पर भी ग्राहक को 2 फीसदी की वार्षिक छूट दी जाती है।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़