छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ऐसी ही आपकी यादें भी इस फिल्म के साथ जुड़ी होंगी

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

32 साल पहले ठीक आज ही के दिन ये फिल्म रिलीज़ हुई थी। जान तेरे नाम। यानि 21 फरवरी 1992 के दिन। मुझे ये तो याद नहीं की दूरदर्शन के किस प्रोग्राम में इस फिल्म का गीत रोज़ आता था, लेकिन आता ज़रूर था। वही, इसका टाइटल ट्रैक। फर्स्ट टाइम देखा तुम्हें हम खो गया। सैकेंड टाइम में लव हो गया। ये अक्खा इंडिया जानता है हम तुमपे मरता है। अब ये जो अक्खा इंडिया जानता है वाली लाइन थी, ये हमें तब अच्छा इंडिया जानता है सुनाई देती थी। यानि हम बोलते थे, ये अच्छा इंडिया जानता है हम तुमपे मरता है। और घरवाले हमारी इस लाइन पर हंसा करते थे। ऐसी ही आपकी यादें भी इस फिल्म के साथ जुड़ी होंगी। कमेटं करके बताइएगा हमें भी। चलिए इस फिल्म से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार किया था नदीम श्रवण ने। और इसका म्यूज़िक बहुत हिट हुआ था। फिल्म के सभी गीत चार्टबस्टर थे। फिल्म की कहानी भी लोगों को पसंद आई थी। रॉनित रॉय और फरहीन की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। ये इन दोनों की डेब्यू फिल्म थी। सबको उम्मीद थी कि भविष्य में ये दो सितारे और भी बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगे।

ये नज़र तो आए। लेकिन सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए। फरहीन तो कुछ सालों बाद ही क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी करके फिल्मों से अलग हो गई। हालांकि रॉनित रॉय ने ज़रूर टीवी जगत में बड़ा नाम बनाया। और सपोर्टिंग रोल्स में ही सही, फिल्मों में भी वो बराबर एक्टिव रहे।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे जिम्मी नरूला। जिम्मी नरूला के बेटे और मानेक बेदी के बीच बढ़िया दोस्ती थी। वो मानेक बेदी को अपने पिता के पास जान तेरे नाम फिल्म में काम करने के लिए ले गए। जिम्मी नरूला भी मानेक बेदी को इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त तक मानेक बेदी श्योर नहीं थे कि उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करनी है कि नहीं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये मानेक बेदी कौन हैं? तो साहब ये मानेक बेदी एक वक्त के नामी डायरेक्टर नरेंद्र बेदी के बड़े बेटे हैं।

वही नरेंद्र बेदी जिन्होंने जवानी दिवानी(1972), खोटे सिक्के(1974), बेनाम(1974), रफू चक्कर(1975) और सनम तेरी कसम(1982) जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वैसे, मानेक के दादा राजिंदर सिंह बेदी भी एक वक्त में फिल्म इंडस्ट्री की नामी हस्ती थे। राजिंदर बेदी भी डायरेक्टर थे। और साथ ही साथ बहुत अच्छे लेखक भी थे। उन्हीं के नाम पर पंजाब सरकार ने राजिंदर सिंह बेदी अवॉर्ड की शुरुआत की थी।

मानेक बेदी के बारे में इतना जान लिया है तो इनके छोटे भाई के बारे में भी आपको बता देते हैं। इनके छोटे भाई रजत बेदी भी एक्टर हैं। ऋतिक की कोई मिल गया फिल्म में जो गुंडा टाइप का लड़का है। वही जिसे ऋतिक बास्केटबॉल मैच में हराते हैं, उसी का नाम है रजत बेदी। वैसे, मानेक बेदी ने भी कुछ फिल्मों में एक्टिंग की है। लेकिन बाद में वो प्रोड्यूसर बन गए थे। किसी वक्त पर ज़ीटीवी पर आए नामी शो हिटलर दीदी के प्रोड्यूसर मानेक बेदी ही थे।

जान तेरे नाम फिल्म की रिलीज़ के बाद सबको पता चला था कि रॉनित रॉय शादीशुदा हैं। और उनकी एक बेटी भी है। रॉनित की उस वक्त पत्नी थी दिलीप कुमार की भांजी जोआना मुमताज़ खान। रॉनित और जोआना की एक बेटी भी है जिसका नाम है ओना। और जो आजकल अमेरिका में रहती है। ज़ीनत अमान के पति मज़हर खान ज़ीनत से पहले जोआना की बहन रुबायना के पति थे। यानि एक वक्त पर रॉनित रॉय और मज़हर खान साढ़ू भाई हुआ करते थे। बाद में जोआना और रॉनित का तलाक हो गया था

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़