छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गायिका शामशाद बेगम बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम

इस ख़बर को शेयर करें:

मेरे पिया गए रंगून, कभी आर कभी पार, लेके पहला पहला प्यार, कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना जैसे गीतों से धूम मचाने वाली गायिका शामशाद बेगम बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम है।

उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘खजांची’ थी। फिल्म के 9 गीत शमशाद ने गाए। रेडियो पर उनके गायन से ओ.पी. नैय्यर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शमशाद को अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। 50, 60 और 70 के दशक में शमशाद संगीतकारों की पसंदीदा हुआ करती थीं।

शमशाद को लता मंगेशकर, आशा भोंसले, गीता दत्त और अमीरबाई कर्नाटकी से जरा भी कम नहीं आंका गया। उनकी आवाज ने सभी का ध्यान अपनी और केंद्रित किया।

उल्लेखनीय है कि 40 और 50 के दशक में शमशाद बेगम के गाए गाने रेडियो पर छाए रहते थे, जैसे ‘सीआईडी’ फिल्म का ‘लेके पहला पहला प्यार’ और ‘कहीं पे निगाहें’। इसके अलावा, ‘पतंगा’ का ‘मेरे पिया रंगून’ तो आज भी कई मोबाइल फोनों में मिल जाएंगे।

‘बहार’ फिल्म से ‘सैंया दिल में आना रे’ और ‘किस्मत’ से ‘कजरा मोहब्बत वाला’ जिसे उन्होंने हीरोइन बबीता के लिए नहीं, बल्कि फिल्म के हीरो विश्वजीत के लिए गाया था।

शमशाद बेगम के.एल. सहगल की बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने सहगल की फिल्म ‘देवदास’ 14 बार देखी थी। यही नहीं वह उनकी गायकी से भी काफी प्रभावित थीं।

शमशाद बेगम ने ‘निशान’ जैसी फिल्मों नें बहुभाषी गीत भी गाए। फिल्म ‘शबनम’ में बर्मन दा के संगीत निर्देशन में उन्होंने एक गाने में छह भाषाओं में एक साथ गाया।

संगीत के जानकारों का मानना है कि शमशाद बेगम की आवाज कई पुरुष गायकों पर भी भारी पड़ती थी। उनकी आवाज के लोग कायल थे।

फिल्मी दुनिया में शमशाद को गाने का मौका देने वाले संगीतकार ओपी नैय्यर उनकी आवाज को ‘टेंपल बेल’ कहते थे। वह उनकी आवाज की तुलना मंदिर में बजने वाली घंटियों से करते थे।

शमशाद की गायन शैली पूरी तरह मौलिक थी और उन्होंने लता मंगेशकर, आशा भोंसले, गीता दत्त और अमीरबाई कर्नाटकी के दौर में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़