छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फिल्म राजपूत की मेकिंग के खट्टी मीठी बातें जिसे आप कभी सुने ना हो

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

आठ साल लग गए थे इस फिल्म को कंप्लीट करने में। ये वही फिल्म है जिसके बाद विनोद खन्ना सबकुछ छोड़कर अमेरिका जाकर ओशो के शिष्य बन गए। हालांकि इस फिल्म के कुछ सीन्स उन्हें अमेरिका में भी शूट करने पड़े थे। हुआ यूं था कि फिल्म को कंप्लीट होने में काफी वक्त लग गया था।

एक वक्त वो आया जब विनोद खन्ना जी को लगा कि उनके सभी सीन्स कंप्लीट हो गए हैं। वो अमेरिका चले गए। ओशो के आश्रम में। लेकिन डायलेक्टर विजय आनंद को उनके और कुछ सीन्स चाहिए थे। इसलिए उन्होंने विनोद खन्ना से बात की और स्क्रिप्ट अमेरिका भेजी। तब अमेरिका के एक स्टूडियो में विनोद खन्ना ने अपने वो कुछ छोटे-छोटे सीन्स शूट किए और रील्स भारत भिजवा दी। और उनसे विजय आनंद का काम हो गया।

आज राजपूत के 42 साल पूरे हुए। 16 अप्रैल 1982 को ये फिल्म रिलीज़ हुई थी और हिट रही थी। फिल्म में धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, रंजीता, टीना मुनीम, रंजीत, रहमान, नज़ीर हुसैन, इफ्तेख़ार, ओम शिवपुरी, मुराद साहब और उनके बेटे तेज सप्रू भी थे। फिल्म का संगीत तैयार किया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने। और सभी गीत लिखे थे आनंद बक्षी जी ने। किशोर दा का गाया ‘मेरे संग संग आया तेरी यादों का मेला’ बहुत पसंद किया गया था। अन्य गीत भी बढ़िया हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन भी नज़र आ रहे हैं। वास्तव में ये इस फिल्म के मुहुर्त शॉट की तस्वीर है पहले बच्चन साहब भी इस फिल्म में थे। वो विनोद खन्ना वाला किरदार निभाने वाले थे। लेकिन फिर दूसरी फिल्मों की व्यस्तताओं के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इन्कार दिया। हालांकि फिल्म के मुहुर्त में शिरकत करने वो ज़रूर आए थे।

इस फिल्म के मुहुर्त में एक कांड भी हो गया था। दरअसल, पत्रकार देवयानी चौबल मुहुर्त को कवर करने आई थी। देवयानी चौबल की राजेश खन्ना से बढ़िया दोस्ती थी। लेकिन धर्मेंद्र उनसे उस वक्त बहुत नाराज़ थे। क्योंकि उस वक्त देवयानी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अफेयर के बारे में खूब लिख रही थी। और चूंकि धर्मेंद्र शादीशुदा थे तो देवयानी के लेखों के कारण उनके निजी जीवन में बहुत उथल-पुथल हो रही थी। यही वजह है कि जब धर्मेंद्र ने देवयानी को राजपूत की मुहुर्त पार्टी में देखा तो वो भड़क गए और उन्होंने देवयानी को पार्टी से बाहर निकलवा दिया। 

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़