छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डिप्रेशन के चलते राज किरण फिल्म इंडस्ट्री से यूं गायब हुये कि परिवार को भी नही है उनकी खबर

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

राज किरण साहब को भला कौन नहीं जानता। 70 और 80 के दशक में ये सिनेमा के शौकीनों के लिए जाना-पहचाना नाम था। कुछ फिल्मों में ये हीरो के रूप में दिखे, तो कुछ में विलेनी भी इन्होंने की, जबकी सपोर्टिंग कैरेक्टर्स तो इन्होंने खूब निभाए, लेकिन फिर एक वक्त वो आया जब राज किरण का करियर खत्म हो गया और वो डिप्रेशन का शिकार हो गए, रातों रात राज किरण फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। परिवार को भी उनकी कोई खबर नहीं मिली।

बीच-बीच में कई तरह की खबरें राज किरण जी के बारे में आई। किसी ने कहा कि वो अमेरिका के एक पागल खाने में भर्ती हैं। किसी ने बताया कि वो अमेरिका में टैक्सी चलाकर अपना गुज़ारा करते हैं। लेकिन हाल ही में राज किरण जी की बेटी ने अपने पापा के बारे में मीडिया से बात की है।

राज किरण की बेटी रिशिका महतानी जो कि पेशे से एक ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, उन्होंने बताया कि कई सालों तक उनके परिवार ने राज किरण को तलाशा था। लेकिन राज किरण कहां हैं, कुछ पता नहीं चल सका। राज किरण की बेटी रिशिका ब्लॉगर भी हैं। साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं।

रिशिका मेहतानी ने ये भी बताया कि क्यों उनके परिवार ने किसी से भी राज किरण के बारे में कोई बात नहीं की थी। रिशिका कहती हैं कि उनके पिता अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में मीडिया से कभी बात नहीं करते थे। वो अपने परिवार को भी लाइमलाइट से हमेशा दूर रखते थे।

जब वो गायब हो गए तो परिवार वाले समझ नहीं सके कि उन्हें क्या करना चाहिए। परिवार ने कई जगह राज किरण को खोजा। लेकिन जब सालों तक उनकी कोई खबर नहीं मिली तो पहली दफा साल 2011 में परिवार के कुछ लोगों ने उनके बारे में मीडिया से बात की।

राज किरण के बारे में ये बात भी खूब हुई थी कि चूंकि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी, इसलिए वो काफी डिप्रेशन में आ गए थे और घर छोड़कर चले गए थे। लेकिन उनकी बेटी रिशिका ने इन सब बातों को अफवाह बताया। बकौल रिशिका, वो शायद आगे भी राज किरण के लापता होने की बात छिपाकर रखते। लेकिन जब मीडिया में तेज़ी से ये बात फैली कि राज किरण अमेरिका के अटलांटा के एक पागलखाने में भर्ती हैं तब परिवार को इस बात की सच्चाई बताने के लिए सामने आना ही पड़ा। राज किरण किसी पागलखाने में भर्ती नहीं थे।

रिशिका कहती हैं कि ये सच है ज़रूर है कि उनके पापा राज किरण अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से गायब हुए थे। परिवार ने तब न्यूयॉर्क पुलिस की मदद भी राज किरण की तलाश के लिए ली थी। इतना ही नहीं, कुछ प्राइवेट डिटेक्टिव्स को भी हायर किया गया था ताकि वो राज किरण को खोज सकें। मगर उनके बारे में कोई जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। रिशिका ने इस बात को माना की उनके पिता मानसिक रूप से थोड़ा परेशान ज़रूर थे। लेकिन वो ऐसे डिप्रेशन में नहीं थे कि यूं अचानक सबकुछ छोड़ छाड़कर कहीं लापता हो जाएं।

रिशिका महतानी ने साल 2014 में अपने बॉयफ्रेंड रवि शाह से शादी की थी। और इस तरह अब उनका नाम रिशिका महतानी शाह हो गया है। रिशिका की एक छोटी बहन भी है। यानि राज किरण की छोटी बेटी। उसका नाम मन्नत महतानी है। और वो अमेरिका में ही रहती है। जबकी राज किरण की पत्नी रूपा ने भी अब दूसरी शादी कर ली है। आपको बता दें कि राज किरण के गायब होने पर सबसे पहले चर्चा हुई थी साल 2011 में।

जब अचानक खबरें आई कि ऋषि कपूर की मुलाकात अमेरिका में राज किरण के भाई से हुई थी। ऋषि कपूर जी ने दावा किया था कि राज किरण के भाई ने उन्हें बताया कि राज किरण अब पागलखाने में हैं।

हालांकि रिशिका ने इससे इन्कार कर दिया था। ईश्वर जाने कौन सही है कौन गलत। हमारी तो बस यही प्रार्थना है कि राज किरण जहां भी हों, सही सलामत हों और अपने परिवार के पास जल्द से जल्द लौट आएं। 

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़