छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अफेयर के बाज़ार में राज कपूर वैयजयंतीमाला के संगम की चर्चा

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

राज कपूर ने जब वैयजयंतीमाला को संगम फिल्म में कास्ट किया था तब उन दोनों के अफेयर की खबरें उस वक्त खूब चर्चाओं में रहती थी। जबकी राज कपूर शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। लेकिन फिर भी मीडिया में वैयजयंतीमाला संग उनके इश्क की खूब बातें होती थी।

मगर अपनी बायोग्राफी में वैयजयंतीमाला ने लिखा है कि राज कपूर और उनके अफेयर की खबरें एकदम झूठी थी। वो सिर्फ और सिर्फ राज कपूर की पीआर टीम की फैलाई एक अफवाह थी। ताकि संगम फिल्म को अच्छी पब्लिसिटी मिल सके। वैयजयंतीमाला जी ने अपनी बायोग्राफी में ये भी लिखा कि राज कपूर को सुर्खियों में बने रहना बहुत पसंद था। जब उनके संग राज कपूर के अफेयर की खबरों ने ज़ोर पकड़ा तो भी राज कपूर काफी खुश हुए थे।

बकौल वैयजयंतीमाला, मीडिया में से किसी ने भी उनसे बात करने की कोशिश नहीं की। किसी ने भी उनका पॉइन्ट ऑफ व्यू जानने की ज़हमत नहीं उठाई। अफेयर की बातें एकदम गलत थी। और जब ये बहुत ज़्यादा होने लगा तो उन्हें खूब गुस्सा भी आया।

वैयजयंतीमाला जी ने ये भी लिखा था कि सगंम फिल्म की मेकिंग के दौरान उन्होंने महसूस किया था कि राज कपूर महिलाओं को लेकर वैसे दीवाने तो कतई नहीं थे जैसा कि मीडिया उन्हें बताता था।। शायद इसकी वजह उनका शादीशुदा और बाल-बच्चेदार होना होगा।

लेकिन मीडिया में उनकी इमेज ऐसी थी कि मानो वो कितनी सारी गर्लफ्रेंड्स को एक साथ डेट करने वाले इंसान थे। वैयजयंतीमाला जी राज कपूर की इस छवि के लिए आर.के.स्टूडियो के पब्लिसिटी डिपार्टमेंट को ज़िम्मेदार मानती हैं। वो लिखती हैं कि आर.के.स्टूडियो के पब्लिसिटी डिपार्टमेंट ने ही राज कपूर को वुमनाइज़र के तौर पर प्रोजेक्ट किया था।

ये सभी बातें वैयजयंतीमाला जी ने साल 2007 में प्रकाशित हुई अपनी बायोग्राफी ‘Bonding… A Memoir’ में लिखी थी। और जब इस किताब पर चर्चा होनी शुरू हुई तो कपूर फैमिली इससे काफी नाखुश हुई। कपूर परिवार का मानना था कि राज कपूर संग वैयजयंतीमाला का अफेयर कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। वो सच था। इन दोनों का वाकई में अफेयर था।

साल 2017 में प्रकाशित हुई अपनी बायोग्राफी ‘Khullam Khulla: Rishi Kapoor Uncensord’ में ऋषि कपूर ने भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने लिखा था कि राज कपूर और वैयजयंतीमाला के अफेयर से नाराज़ होकर उनकी मां कृष्णा राज कपूर ने घर छोड़ दिया था।

उस किताब में ऋषि कपूर ने लिखा था,”जब पापा का नरगिस जी से अफेयर था तब मैं बहुत छोटा था। मुझ पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। घर पर भी तब कोई विवाद नहीं हुआ था। अगर हुआ हो तो मुझे याद नहीं। लेकिन जब पापा और वैयजयंतीमाला का अफेयर हुआ था तो मुझे याद है कि मम्मी हमें लेकर मरीन ड्राइव पर मौजूद नटराज होटल में जाकर रहने लगी थी।

मां फैसला कर चुकी थी कि जब तक पापा इस अफेयर को खत्म नहीं करेंगे तब तक वो घर वापस नहीं लौटेंगी।” अपनी किताब में वैयजयंतीमालाा के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा,”उन्होंने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा कि उनका मेरे पापा के साथ कोई अफेयर नहीं था।

मेरे पापा ने पब्लिसिटी के लिए वो सब अफवाहें उड़वाई थी। मैं हैरान ये सब जानकर। वो ऐसा कैसे करती हैं। क्योंकि अब राज कपूर साहब नहीं हैं तो वो इन बातों को झूठ बता रही हैं। उन्हें कोई हक नहीं है ये सब कहने का। अगर पापा ज़िंदा होते तो वो कभी भी उस अफेयर को झूठा या पब्लिसिटी स्टंट ना कहती।” 

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़