छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो इन उपायों को जरूर आजमा कर देखें

इस ख़बर को शेयर करें:

गर आप को लगता है की किसी कारण वश आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है या फिर अत्यंत मेहनत करने के बाद भी आपको उचित लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो इन उपायों को जरूर आजमा कर देखें| शास्त्रों के अनुसार इन उपायों को सच्चे मन और सही भावना से अपनाया जाय तो आपके जीवन में आने वाली मुश्किलों से आप छूटकारा पा सकते हैं| सभी ने पीपल का वृक्ष अवश्य देखा होगा पर क्या आप जानते हैं की इस पीपल के वृक्ष द्वारा आप अपनी तरक्की के राह में आने वाले रोड़े मात्र कुछ आसान उपाय कर के हटा सकते हैं|

पीपल के वृक्ष की पूजा निम्नलिखित मन्त्र द्वारा की जाती है पर क्या आप इस मन्त्र का अर्थ जानते हैं|

“मूले ब्रम्हा तने विष्णु जटा शंकर तथैवचः! पात पात सब देवानां ॐ नमो वासुदेवाय|”

इसका अर्थ है तने में विष्णु जड़ों में ब्रम्हा जटा में महेश्वर शंकर का निवास है पत्तों में सारे देवताओं का वास है भगवान् वासुदेव अर्थात श्री कृष्ण को नमन करता हूँ| इस एक पेड़ में ब्रम्हा विष्णु महेश कृष्ण और बाकी 33000 करोड़ देवी देवताओं की आराधना हो जाती है|

शास्त्रों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पीपल का वृक्ष लगाता है या उसकी देखभाल करता है तो उसके सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं| और जैसे जैसे पीपल का वृक्ष बड़ा होता जाता है वैसे वैसे उस व्यक्ति के घर में सुख, समृद्धि और शान्ति आती है और पीपल के वृक्ष के सामान ही उस व्यक्ति के धन धान्य और यश में बढ़ोतरी होती है|

पीपल के वृक्ष की जड़ों में गाय का दूध तिल और चन्दन मिला कर सुद्ध जल अर्पित करने से सारे रोग दुःख और कष्टों का निवारण हो जाता है|

इसे भी पढ़ें :- इस पेड़ की छाया गर्मियों में ठंडी और सर्दियों में गर्म रहती है

साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा उपाय है की व्यक्ति पीपल के पेड़ की जड़ों में हर शनिवार जल अर्पित करे और सात बार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करे| इससे उसके ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैया का कुप्रभाव नहीं होता है|

शाम के वक़्त अगर कोई पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक प्रज्वलित करता है तो उसे भी सारे रोग से मुक्ति मिल जाती है|
पीपल के वृक्ष के नीचे बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष अनुकम्पा प्राप्त होती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होती है|

बुरे वक़्त के टालने के लिया पीपल के वृक्ष के नीचे शिवलिंग स्थापित कर नियमित रूप से उसके पूजन करना चाहिए| इस उपाय को करने से सारी समस्याएँ भी समाप्त हो जाती हैं|

जो लोग इस बात से परेशान हैं की उनकी तरक्की नहीं हो रही है या फिर बना बनाया काम बिगड़ जाता है वे इन उपायों को जरूर आजमा कर देखें उन्हें अवश्य फायदा होगा|

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़