छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देश-विदेश की प्रसिद्ध घटनाओं में क्या था 19 अगस्त के दिन का इतिहास?

इस ख़बर को शेयर करें:

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 अगस्त के दिन देश के 9वे राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म हुआ और Google ने आज ही अपने शेयर बाजार में उतारे थे। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

19 अगस्त, 1493 – मैक्सिमिलियन प्रथम ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना।
19 अगस्त, 1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
19 अगस्त, 1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
19 अगस्त, 1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार हुआ।
19 अगस्त, 1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
19 अगस्त, 1757 – कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला एक रुपए का सिक्का टकसाल में बना।
19 अगस्त, 1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
19 अगस्त, 1812 – अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया।
19 अगस्त, 1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया परंतु द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद ताइवान को पुन: चीन के नियंत्रण में दे दिया गया।
19 अगस्त, 1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
19 अगस्त, 1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।

इसे भी देखें : देश-विदेश की प्रसिद्ध घटनाओं में क्या था 18 अगस्त के दिन का इतिहास?

19 अगस्त, 1918 – देश के 9वे राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म हुआ।
19 अगस्त, 1919 – अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
19 अगस्त, 1939 – गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया।
19 अगस्त, 1944 – भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
19 अगस्त, 1949 – भुवनेश्वर उड़ीसा की राजधानी बनी।
19 अगस्त, 1960 – स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्तें और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
19 अगस्त, 1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण हुआ।
19 अगस्त, 1966 – तुर्की में भूकंप की वजह से तकरीबन 2400 लोग मरे।
19 अगस्त, 1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
19 अगस्त, 1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
19 अगस्त, 1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
19 अगस्त, 1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत हुई।
19 अगस्त, 1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
19 अगस्त, 2004 – दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी Google ने आज ही अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
19 अगस्त, 2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत हुई और 565 घायल हुए।
19 अगस्त, 2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त हुई।
19 अगस्त, 2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
19 अगस्त, 2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
19 अगस्त, 2013 – बिहार में कात्यायनी मंदिर के र्दशन कर लौट रहे 37 तीथरयात्रियों की धमारा घाट रेल दुर्घटना में मौत हुई।

नोट – प्रश्नों के सही जवाब [ उत्तर] या किसी भी प्रकार की त्रुटियाँ के लिए ख़बर जंक्शन जिम्मेदार नहीं होगा, कृपया प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित साधनों का उपयोग करें।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़