छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जानें अजीबोगरीब कानून लागू करने वाले पांच देश

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

हर देश की अपनी-अपनी संस्कृतियां और परंपराएं हैं, जिनका लोग पालन करते हैं। इसी तरह प्रत्येक देश में अलग-अलग नियम और कानून भी लागू हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं समाज सही से चल रहा है या नहीं। हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर ऐसे अनोखे और विचित्र कानून हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। आइये आज 5 ऐसे देशों में बारे में जानते हैं, जहां अजीबोगरीब कानून लागू हैं।

पत्नी का जन्मदिन भूलने पर है जेल की सजा
आप भी इस बात से सहमत होंगे कि ज्यादातर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद पत्नियां इस बात को भूल जाती हैं और पति को माफ कर देती है, लेकिन समोआ में ऐसा नहीं है। यहां अगर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाए तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। दरअसल, यहां ऐसा करना अपराध माना जाता है और इसके लिए पति को 5 साल तक की जेल हो सकती है।

च्युइंग गम की बिक्री है गैरकानूनी
1992 से सिंगापुर में च्यूइंग गम की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है। अगर कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता दिखता है तो उसे 2 साल तक की जेल की सजा और भारी-भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। यह कानून कचरे के उत्पादन के प्रति देश की चिंता को दर्शाता है। हालांकि, इस कानून में 2004 में थोड़ी ढील होते हुए च्यूइंग गम की चिकित्सा बिक्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसे कहीं भी थूकने पर अभी-भी जुर्माना है।

बुद्ध की तरफ पीठ कर तस्वीर लेना है अपराध
श्रीलंका में बुद्ध की मूर्तियों की ओर पीठ करके तस्वीरें लेने को एक बड़ा अपराध माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको तस्वीरें डिलीट करने के लिए बाध्य किया जा सकता है और अगर आपने ऐसा नहीं किया तो फिर पुलिस बुलाई जाती है। यहां पर आप बुद्ध के बगल में या किनारे खड़े होकर तस्वीरें ले सकते हैं, लेकिन इस दौरान आपका शरीर मूर्ति की तरफ होना चाहिए और सिर्फ सिर कैमरे की ओर घुमाएं।

कुत्ते को दिन में 3 बार सैर पर ले जाने का है कानून
इटली खुद को एक पशु-प्रेमी देशा मानता है। ऐसे में यहां कई शहरों में जानवरों को लेकर अजीबोगरीब कानून हैं। अगर आप ट्यूरिन में रहते हैं और आपके पास एक कुत्ता है तो आपको उसे दिन में कम से कम 3 बार बाहर जरूर घुमाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कानून के मुताबिक आप पर भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा यहां आवारा बिल्लियों को कानून द्वारा संरक्षित भी किया जाता है।

कबूतरों को दाना डालने की नहीं है अनुमति
कई लोग कहीं कबूतरों को देखते हैं, तो उन्हें दाना डालते हैं, लेकिन अगर आप इटली के वेनिस में हैं तो ऐसी गलती करने की भूल न करें। दरअसल, वेनिस में कबूतर स्वास्थ्य के साथ-साथ स्मारकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। यही कारण है कि कुछ साल पहले इतालवी सरकार ने कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अगर कोई कबूतरों को दाना डालते हुए पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़