छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अन्नू कपूर बनना तो चाहते थे सर्जन बन गए एक्टर

इस ख़बर को शेयर करें:

ये बनना तो चाहते थे सर्जन। लेकिन बन गए एक्टर। नाम है इनका अन्नू कपूर। और काम है इनका लोगों को हंसाना और रुलाना। जन्म हुआ था 20 फरवरी 1956 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में। जी हां, आज अन्नू कपूर साहब का जन्मदिन है। और आज अन्नू कपूर 68 साल के हो गए हैं।

अन्नू जी के पिता मदनलाल कपूर, जिनका जन्म पेशावर में हुआ था, वो एक नाटक कंपनी चलाया करते थे। अन्नू जी पढ़ाई-लिखाई में बहुत बढ़िया थे। और ये चाहते थे कि ये मेहनत करके एक अच्छे से सर्जन बनेंगे। पर उन्हीं दिनों परिवार पर मुसीबतों का ऐसा पहाड़ टूटा कि अन्नू जी को पढ़ाई छोड़नी पड़ गई। और पिता के साथ उनकी थिएटर कंपनी में काम करना पड़ा।

अन्नू जी की मां कमल बंगाली मूल की महिला थी और उर्दू टीचर हुआ करती थी। साथ ही साथ वो बहुत बढ़िया क्लासिकल गायिका भी थी। मां से ही अन्नू कपूर जी को गायन की तालीम मिली थी।

अन्नू कपूर जी की मां चाहती थी कि उनका बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर या आईएएस बने। ताकि समाज में उसे सम्मान मिल सके। और मां ऐसा इसलिए चाहती थी क्योंकि वो उस दौर को देख चुकी थी जब भारत में नाटक कंपनी के लोगों को निम्न दर्जे का समझा जाता था।

अन्नू जी के माता-पिता को भी समाज में फैली उस विडंबना का शिकार होना पड़ा था। अन्नू जी के पड़दादा लाला गंगा राम कपूर एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

इनके दादा कृपा राम कपूर ब्रिटिश आर्मी में डॉक्टर हुआ करते थे। और ये दादा का ही प्रभाव था कि अन्नू कपूर भी बड़ा होकर डॉक्टरी के पेशे में जाना चाहते थे। गरीबी के कारण जब अन्नू कपूर जी को पढ़ाई छोड़कर अपने पिता की थिएटर कंपनी जॉइन करनी पड़ी तो वहां भी इन्होंने मन लगाकर काम किया। और फिर यहां इनका ऐसा मन लगा कि इन्होंने सर्जन बनने का ख्वाब छोड़ दिया।

अब तक ये एक बढ़िया कलाकार बनने का इरादा कर चुके थे। अपने अभिनय को और ज़्यादा निखारने के लिए आखिरकार अन्नू कपूर पहुंच गए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली। और उसके बाद तो अन्नू कपूर जी ने पीछे मुड़कर कभी देखा ही नहीं।

आज अन्नू कपूर जी का फिल्म इंडस्ट्री में क्या रुतबा है, हम सभी इससे वाकिफ हैं। हालांकि इस बीच में भी अन्नू कपूर जी के जीवन में कई घटनाक्रम हुए जिनको कहानी की शक्ल में फिर किसी दिन किस्सा टीवी पर कहा जाएगा।

अनिल कपूर उर्फ अन्नू कपूर जी को किस्सा टीवी की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सुखी रखें। जी हां। इनका वास्तविक नाम अनिल कपूर ही था। लेकिन जब फिल्म इंडस्ट्री में ये आए थे तब तक अपने झक्कास अनिल कपूर मशहूर हो चुके थे। इसलिए इन्होंने अपना नाम अनिल कपूर ले बदलकर अन्नू कपूर कर लिया था। 

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़