छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली ‘फ्लॉसी’ दिसंबर में मनाएगी 26 वा जन्मदिन

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

ब्रिटेन की 26 साल की फ्लॉसी नामक बिल्ली का नाम ‘दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली’ के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, फ्लॉसी का जन्म दिसंबर 1995 को हुआ था और अब उसकी उम्र 26 साल 329 दिन है। प्राकृतिक रूप से बिल्लियों की औसत आयु 15 साल होती है। ऐसे में यह बिल्ली अपना 27वां जन्मदिन मनाने वाली है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी में हो रही कमी
रिकॉर्ड बनाने वाली फ्लॉसी बिल्ली की उम्र की तुलना अगर एक इंसान से की जाए तो यह 120 साल के बराबर है, जो एक हैरान करने वाली बात है। इतनी बुजुर्ग होने के बावजूद फ्लॉसी की सेहत बिल्कुल ठीक है, लेकिन अब उसकी आंखों की रोशनी थोड़ी कम हो गई है और उसे सुनने में थोड़ी बहुत परेशानी होती है। काले और भूरे रंग की फ्लॉसी बहुत सौम्य स्वभाव की है और इसे खाना बेहद पसंद है।

बुजुर्ग होने के बावजूद काफी चंचल है फ्लॉसी
फ्लॉसी के मौजूदा मालकिन विकी ग्रीन (27) ने उसे बहुत ही चंचल और जिज्ञासु बताया है। गिनीज रिकॉर्ड के मुताबिक, विकी ने कहा, “फ्लॉसी बहुत अच्छी है। उसे अपने पसंदीदा पीले कंबल में रहना बहुत अच्छा लगता है। वह मुझसे हमेशा गले लगती है और जब भी अपना पसंदीदा खाना खाती है तो उसका पूरा ध्यान खाने पर रहता है।” बता दें कि फ्लॉसी ने अपने जीवन में कई घर देखें और बहुत बार इसके मालिक बदलते रहें।

फ्लॉसी को कई बार बदलना पड़ा घर
फ्लॉसी एक आवारा बिल्ली थी, जो बिल्लियों की कॉलोनी में रहती थी। बाद में मर्सीसाइड अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे गोद ले लिया था। हालांकि, 10 साल बाद मालिक की मृत्यु हो गई, इसलिए फ्लॉसी को पुरानी मालिक की बहन ने उसे गोद ले लिया। हालांकि, 14 साल के बाद फ्लॉसी की दूसरी मालकिन की भी मृत्यु हो गई और आखिर में विकी ग्रीन ने फ्लॉसी को गोद लिया, जिसे वरिष्ठ बिल्लियों की देखभाल करने का अनुभव है।

दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता है ‘गिनो वुल्फ’
इससे पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले गिनो वुल्फ का नाम ‘दुनिया का सबसे उम्रदराज’ कुत्ते के तौर पर गिनीज बुक में शामिल किया गया था। इसका जन्म सितंबर, 2000 में हुआ था लिहाजा इसकी उम्र 22 साल है। एलेक्स वुल्फ नामक शख्स ने उसे दो साल पहले कोलोराडो की ह्यूमेन सोसाइटी ऑफ बोल्डर वैली से गोद लिया था। तब से वह गिनो की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़