छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रहस्यमयी अमेजन वर्षावन

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

अमेजन वर्षावन जितना बड़ा है, उतना ही रहस्यमयी भी। जिन देशों की सीमाएं इस जंगल से मिलती है, वहां के लोग कहते हैं कि अगर कोई यहां भटक गया तो उसका वापस लौटना नामुमकिन है। इसे दुनिया का सबसे डरावना जंगल भी कहते हैं।

सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह हकीकत है कि यहां अगर कोई भटक जाए तो उसका यहां से बाहर आ पाना लगभग नामुमकिन है। वजह है इस जंगल का क्षेत्रफल। 55 लाख स्क्वायर किलोमीटर में फैला ये जंगल वैसे तो आपने फिल्मों और साइंस चैनलों में कई बार देखा होगा, लेकिन जितना हिस्सा दिखाया गया है, वो इसका एक प्रतिशत भी नहीं है।

असलियत में यह जंगल इतना बड़ा है कि यह अकेले ही 9 देश की सीमाओं को छू जाता है। ब्राजील से शुरू हुआ ये जंगल, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलीविया, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना की सीमाओं तक फैला है।

कहते हैं धरती की कुल ऑक्सीजन का 17 प्रतिशत भाग हमें अकेले अमेजन वर्षावन से मिलता है। वैसे स्थानीय लोग इस जंगल को एमजोनिया भी कहते हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन यानी रेनफॉरेस्ट भी कहा जाता है। यह वाकयी अद्भुत है क्योंकि यह घर है असंख्य जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों का। इसकी खूबी है, यहां पाए जाने वाले अनोखे पेड़-पौधे। दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन के एक बड़े भू-भाग पर फैला यह चौड़ी पत्तियों और नमी युक्त वन है।

अमेजन करीब 16 हजार पेड़ों की प्रजातियों और 390 बिलियन पेड़ों का घर है। अमेजन के जंगलों का अस्तित्व करीब 55 मिलियन वर्षों से है। यहां दुनिया की 10 फीसदी से ज्यादा प्रजातियों के जीव-जंतु और 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं। यहां पर जमीन तक सूर्य की किरणें भी नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे वन का अधिकतर धरातल अंधेरे में डूबा रहता है। दुनिया की करीब 20 फीसदी ऑक्सीजन अमेजन के वर्षावन से उत्पादित होती है।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़