छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रहस्यमय वातावरण के कारण घातक हुए ये जंगल

इस ख़बर को शेयर करें:

कुछ जंगल घातक होते हैं खतरनाक पशु-पक्षियों के कारण जैसे कि अमेज़न वर्षावन, कुछ जंगल घातक हुए नृशंस मनुष्यों के कारण जैसे सारण्डा का वन नक्सलियों का गढ़।

कुछ जंगल घातक हुए रहस्यमय वातावरण के कारण – जैसे मेक्सिको का यह जंगल जहां पर हर पेड़ में टूटी फूटी गुड़िया लटकी हुई हैं जैसे कि किसी ने काला जादू का कोचिंग खोल रखा हो।

या फिर जापान का आओकिगहारा जंगल या रोमानिया का होया बिसायू वन जहां के टेढ़े मेढ़े वृक्ष और सहमा – सा परिवेश कई सच्ची झूठी कहानियों को जन्म देता है।

और कुछ वनांचल घातक हुए ऊपर लिखे गए सभी तत्वों की एक साथ उपस्थिति के कारण – जैसे डैरियन गैप। पनामा और कोलंबिया के बीच स्थित वन प्रदेश।

पैन अमेरिकी हाइवे चिली से लेकर अलास्का तक फैला हुआ है। इसमें केवल एक ब्रेक है – ९० किलोमीटर का जिसे डैरियन गैप कहते हैं। और विश्व का सबसे दुर्गम मार्ग भी – अगय आप इसे मार्ग मानना चाहें तो। कोई रोड नहीं है यहां।

ना ही किसी प्रकार का जीपीएस अथवा सैटेलाइट फोन काम करता है। ये है इस जंगल का प्रवेशद्वार।

डैरियन गैप के अधिकतर क्षेत्र में आवागमन का एकमात्र साधन है नौका। लकड़ी के चप्पू वाली कैनो। और यहां की नदियाँ टूरिया, रियो बालसास और रियो उरुगान्ती में स्रोत भी बहुत शक्तिशाली है। तो जोखिम क्या-क्या हैं?

घना जंगल जिसमें कोई भी आसानी से खो जाए। जहां तक पैदल जाने योग्य रास्ता है वहां भी झाड़ जंगल को कुठार जैसे औजारों से साफ करते हुए बढ़ना पड़ेगा। आपको सहयात्री मिलेंगे – विषैले मेंढक,वयस्क आदमी की बांह जितने मोटे सांप, दोस्त मिजाज मगरमच्छ, जहरीली मकड़ी। डैरियन गैप में दलदली जमीन भी बहुतायत है। खो जाने और मौत का एक और सुअवसर!

जहरीले जीव जंतु और पेड़-पौधों के अलावा भी इस क्षेत्र का सबसे घातक शिकारी मानव ही है। डैरियन गैप पृथ्वी के अंतिम बचे बकलैक ज़ोन्स में से है जहां टेलिफ़ोन, इन्टरनेट, ट्रैफिक, पर्यटन नेऔर उद्योग ने पैठ नहीं जमाई। इसका फायदा कोलंबिया के ड्रग और शस्त्र माफिया खूब लेते हैं।

डैरियन गैप से अवैध ड्रग और शस्त्रों का व्यापार दशकों से चलता रहा है। सोमालिया, बांग्लादेश और कई गरीब देशों के शरणार्थी इस गैप का उपयोग करते हैं अमेरिका में गुप्त रूप से जाने के लिए। इस विशाल अरण्य में सरकार विरोधी गुरिल्ला दल, ड्रग माफिया और स्मगलरों की मुठभेड़ में कई पर्यटकों की जान चली गई। इस कारण कोलंबिया और पनामा की बाॅर्डर पुलिस अब इस क्षेत्र में आने जाने की अनुमति भी आसानी से नहीं देती।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़