छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सन 1761 मे बनी दुनिया की सबसे बड़ी तोप ‘लाखा तोप’

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

लाखा तोप हिंदु राजा सूरज ब्रजराज महाराजा सूरजमल सिंह जी के समय में बनाई गई थी। इसका नाम लाखा रंग से लिया गया। जिसे गेरुआं रंग भी कहते हैं। यह दुनिया की विशालतम तोपों में से एक है। यह डीग किले में लाखा बुर्ज पर स्तिथ है। यह बुर्ज बहुत ऊंची है। लोग यह सोचकर हैरान हो जाते हैं कि उस समय इतनी ऊंचाई पर इतनी भारी तोप कैसे रखी गयी।

लाखा तोप का इस्तेमाल 1761 में सिर्फ एक बार आगरा के लाल किले पर किया गया था। जून 1761 में महाराजा सूरजमल जी ने मुगलों की पहले की पुरानी व उस समय की दूसरी राजधानी कहे जाने वाले आगरा के किले पर आक्रमण कर दिया था।

तोप चलाने वाले तोपची ने तोप को मशाल से जलाकर पास की गहरी खाई में ऊंची बुर्ज से छलांग लगा दी थी थी ताकि उसे कोई नुकसान न हो। तोप का गोला सीधे आगरा किले की दीवार पर जाकर लगा। और दीवार टूट गयी।

इससे जाट सैनिक तेजी से किले में घुस गए और मुगल सैनिकों को काट दिया। लाखा तोप चलने पर इतनी आवाज हुई के मुगल सैनिकों में डर के मारे अफरा तफरी मच गई और वे इधर उधर दौड़ने लगे। किले के मुगल गर्वनर ने भयभीत होकर महाराज के आगे घुटने टेककर आत्म समर्पण कर दिया था। उसके बाद जाटों ने लगभग 15 वर्ष तक आगरे के लाल किले पर राज किया।

तोप चलने की आवाज इतनी भारी थी कि बहुत सी गर्भवती महिलाओं का गर्भ गिर गया था। बहुत से लोग बहरे हो गए थे। इसलिए महाराज ने प्रजा की भलाई हेतू आगे से तोप के चलाने पर प्रतिबंध लगवा दिया था। इसके बाद लाखा तोप का इस्तेमाल कभी नहीं किया गया।

यह तोप अब भी किले में बुर्ज पर स्तिथ है। पर्यटक दूर दूर से इसे देखने आते हैं व इसके साथ फोटो लेकर गर्व महसूस करते हैं।

नॉटः- कई इतिहासकार व कई अन्य लोग गलती से आगरा के लाल किले की जगह दिल्ली का लाल किला समझ लेते हैं। यह तोप आगरा के लाल किले पर चलाई गई थी न कि दिल्ली के। जहाँ तोप का गोला लगा था वह निशान और वह दीवार का टूटा हुआ पत्थर आज भी वहां स्तिथ है।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़