इस ख़बर को शेयर करें:
इतिहास (History) का जनक हिरोडोटस को कहा जाता है | हेरोडोटस वह पहले व्यक्ति थे | जिन्होंने हिस्ट्री शब्द का आविष्कार किया था |और उन्होंने हिस्ट्री शब्द की परिभाषा दुनिया को बतलाई थी | यह यूनान के प्रथम इतिहासकार और भूगोलवेत्ता थे। यूनान का प्रथम इतिहासकार होने के कारण ही हिरोडोटस को इतिहास का पिता या जनक कहा जाता है। इनका संस्कृत नाम हरिदत्त था।
इतिहास शब्द की व्युत्पत्ति है इति+ह+आस-इन 3 शब्दों से मानी जाती है जिसका अर्थ है- निश्चित रूप से ऐसा हुआ है। स्पष्ट है कि अतीत में ऐसा हुआ था। दूसरे शब्दों में, अतीत का अध्ययन ही इतिहास है। इतिहास की व्युत्पत्ति जर्मन शब्द गेस्चिचटे से मानी जाती है जिसका अर्थ है विगत घटनाओं का विशेष एवं बोधगम्य विवरण। परंतु अतीत का यह अध्ययन वैज्ञानिक होना चाहिए। इसलिए कहा गया है कि अतीत का वैज्ञानिक लेखा-जोखा ही इतिहास है हेरोडोटस ने इतिहास के लिए पहली बार हिस्ट्री शब्द का प्रयोग किया है अतः कुछ विद्वान हेरोडोटस को इतिहास का जनक मानते हैं इस हिस्ट्री शब्द से हेरोडोटस का अभिप्राय गवेषणा एवं अनुसंधान से था।