छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भारत में बनी प्रवैग SUV, चलेगी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

बेंगलुरु स्थित प्रवैग डायनेमिक्स 25 नवंबर को भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV पेश करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में यह कंपनी की दूसरी गाड़ी होगी। यह SUV मौजूदा रेंज रोवर पर आधारित है और इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स को जोड़ा गया है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर और पावरफुल बैटरी पैक को शामिल किया जा सकता है। इसकी मदद से यह कार फुल चार्ज में लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

कैसा है प्रवैग SUV का डिजाइन?
आने वाली प्रवैग SUV का डिजाइन काफी हद तक रेंज रोवर के समान है। इसमें क्लैमशेल हुड, चौड़े डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ LED हेडलाइट्स, एक क्लोज-ऑफ ग्रिल और ढलान वाली छत दिए गए हैं। EV के किनारों पर ORVMs, फ्लश-फिटेड दरवाजे के हैंडल, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और डिजाइनर अलॉय व्हील भी उपलब्ध हैं। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड LED टेललाइट्स और रूफ माउंटेड स्पॉयलर दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर चलेगी यह SUV
इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं, एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। पावरट्रेन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक वाहन में एक बड़े बैटरी पैक के साथ सिंगल या डुअल-मोटर सेटअप को शामिल किया जा सकता है। यह सेटअप अधिकतम 408hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। चार्जिंग में लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक को शामिल किया जाएगा।

SUV के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स
प्रवैग SUV के केबिन के बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस SUV में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, स्प्लिट-टाइप सनरूफ, पीछे के यात्रियों के लिए एक लिमोसिन जैसे आरामदायक सीट्स, एक एयर प्यूरीफायर, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ बड़ा केबिन मिलेगा। साथ ही इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी और एक बड़ा इंफोटेनमेंट पैनल भी मिलेगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग मिलेंगे।

क्या होगी इस SUV की कीमत?
भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। बता दें कि वर्तमान में इसकी बुकिंग चल रही है और कंपनी अगले साल जनवरी में इसकी 500 यूनिट्स की डिलीवरी करेगी।

इसी महीने चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में अपनी अट्टो-3 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया है। 2023 में कंपनी इस गाड़ी की कुल 15,000 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में करने की योजना बना रही है। इस कार को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार अंक मिले हैं।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़