छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महाभारत में पांडवों की माता कुंती-नाज़नीन

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

नाज़नीन। 70 के दशक का एक चर्चित चेहरा। मगर एक बदकिस्मत एक्ट्रेस। आज नाज़नीन जी का जन्मदिन है। 23 फरवरी 1958 को कोलकाता में इनका जन्म हुआ था। बाद में इनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।

मुंबई के जिस स्कूल से इनकी पढ़ाई हुई थी वहां नीतू सिंह भी इनके साथ इनकी ही क्लास में पढ़ा करती थी। और नीतू सिंह जी से इनकी बढ़िया दोस्ती भी थी। ये बनना तो चाहती थी एयर होस्टेस। लेकिन घरवालों को इनका वो ख्वाब पसंद नहीं आया। और चूंकि ये दिखने में बेहद खूबसूरत थी तो बन गई एक्ट्रेस।

पहली फिल्म थी सा.रे.गा.मा.पा जो साल 1972 में आई थी। ये फिल्म महान सत्येन बोस जी ने डायरेक्ट की थी। इसके बाद कुछ और फिल्मों में भी इन्होंने काम किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। तब किसी ने कहा कि खुद को थोड़ा वेस्टर्नाइज़ करो। थोड़ा ग्लैमर लाओ।

नाज़नीन ने ये बात मान ली और साल 1977 में आई फिल्म चलते-चलते में ये बेहद बोल्ड अवतार में दिखी। टू-पीस पहनकर इन्होंने सनसनी मचा दी। उस फिल्म में इनके हीरो देवानंद के भतीजे विशाल आनंद थे। वो फिल्म तो कामयाब रही। लेकिन इन्हें उससे कोई फायदा नहीं मिला।

उसके बाद कुछ और फिल्मों में सपोर्टिंग कैरेक्टर्स निभाकर 1984 में इन्होंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया। हालांकि बी.आर.चोपड़ा की महाभारत में पांडवों की माता कुंती का रोल निभाकर नाज़नीन एक दफा फिर से चर्चाओं में आई। और इस दफा इन्हें वो ख्याति मिली जिसका ख्वाब से पिछले कई बरसों से देख रही थी। मगर महाभारत के बाद इन्हें फिर किसी फिल्म या सीरियल में नहीं देखा गया।

नाज़नीन आज कहां हैं, कोई नहीं जानता। किस हाल में हैं, इसकी कोई खबर नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि इन्होंने एक्टर रंजीत से शादी कर ली थी। लेकिन ये बात गलत है। और शायद लोगों को ये गलतफहमी इसलिए है क्योंकि रंजीत जी की पत्नी आलोका का नाम भी शादी से पहले नाज़नीन ही था। लेकिन वो ये वाली नाज़नीन नहीं हैं।

किस्सा टीवी ईश्वर से प्रार्थना करता है कि नाज़नीन जहां कहीं भी हों, ठीक-ठाक एंव स्वस्थ हों। जन्मदिन के मौके पर किस्सा टीवी की तरफ से नाज़नीन जी को ढेरों शुभकामनाएं। 

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़