इस ख़बर को शेयर करें:
• पहला :- दिन की शुरुआत पानी से करें। सुबह उठकर बिना कुल्ला किये सबसे पहले हल्का गर्म पानी एक से तीन गिलास तक पीयें। आपको कभी पत्थरी नही होगी मोटापा नही होगा पेट रोजाना आसानी से साफ होगा।
• दूसरा :- पानी हमेशा नीचे बैठ घूट-घूट कर पीयें जैसे पक्षी पीते हैं। इसी विशेषता के कारण पक्षी कभी बीमार नही होते। क्योंकि मुंह की लार एक-एक घूट के साथ मिलकर अंदर जाती है।लार औषधि है।
• तीसरा :- खाना खूब चबा-चबा कर खाएं। खाने को इतना चबाएं जितने हमारे दांत यानी 32 बार चबाये। ऐसा करने से खाना जल्दी पचेगा आपको गैस भी नहीं बनेगी।
• चौथा :- भोजनान्ते विषम वारि अर्थात भोजन के अंत में पानी पीना विष पीने के बराबर है। पानी पीने से खाया हुआ अन्न सड़ेगा। सड़े हुए अन्न से आपको 103 भयानक बीमारियां होंगी।
• पांचवां :- विरुद्ध आहार न खाएं। एक दूसरे की विरोधी वस्तुएं न खाएं। विरुद्ध आहार से भी बहुत सारी बीमारियां आपको आती हैं । विरुद्ध आहार जैसे दूध के साथ नमक, दूध वाली वस्तु के साथ नमक वाली कोई भी वस्तु :- दूध – प्याज, दूध – कटहल, दही – लहसुन आप स्वयं तय करें खाएं या न खाएं।