छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राज कपूर और नर्गिस की लव स्टोरी का अंत का ये थी वजह

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

कहते हैं कि राज कपूर और नर्गिस जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उनके बीच में मनमुटाव चल रहा था। कहां तो एक वक्त पर उनकी मुहब्बत के किस्से फिल्म इंडस्ट्री में चला करते थे। और फिर इस फिल्म के बाद इनका ब्रेअकप हो गया। जी हां, राज कपूर और नर्गिस ने इस फिल्म के बाद कभी किसी और फिल्म में काम नहीं किया। ये फिल्म है साल 1956 में आई चोरी चोरी। ये फिल्म बढ़िया चली थी। सुपरहिट हो गई थी। इसके बाद इसी साल आई जागते रहो में राज कपूर और नर्गिस एक दफा फिर दिखे थे। लेकिन नर्गिस ने उस फिल्म में गेस्ट रोल किया था।

नर्गिस से राज कपूर की मुलाकात तब हुई थी जब नर्गिस 17-18 साल की ही थी। उस वक्त तक राज कपूर की शादी हो चुकी थी। उनके बड़े बेटे रंधीर कपूर का भी जन्म हो चुका था। नर्गिस की खूबसूरती के राज कपूर पहली ही नज़र में दीवाने हो गए थे। राज कपूर ने नर्गिस को अपनी फिल्म आग में कास्ट किया। इस तरह 1948 में आई आग राज-नर्गिस की पहली फिल्म थी। और इसके बाद इन दोनों ने 18 फिल्मों में साथ काम किया। राज कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि नर्गिस और उनकी पहली मुलाकात को अपने बेटे ऋषि कपूर की डेब्यू बॉबी फिल्म में उन्होंने हूबहू वैसे ही फिल्माया है जैसे कि वो नर्गिस से मिले थे।

फिलहाल मुझे पता नहीं कि ये बात सच है या झूठ, लेकिन इंटरनेट पर कुछ वेबसाइट्स हैं जो कायदे से हैं तो भरोसा करने लायक, उन पर लिखा है कि राज कपूर और नर्गिस के बीच शादी की वजह से मनमुटाव होने शुरू हुए थे। नर्गिस राज कपूर से शादी करना चाहती थी। पर चूंकि राज कपूर पहले ही शादीशुदा थे तो वो नर्गिस से शादी नहीं कर सकते थे। और इसी कारण नर्गिस ने राज कपूर संग अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इनकी खटपट की शुरुआत तब हुई जब नर्गिस ने बिना राज कपूर को बताए महबूब खान की मदर इंडिया साइन कर ली। और मदर इंडिया वो फिल्म थी जिसकी शूटिंग के दौरान उन्हें उनका जीवन साथी मिला।

राज कपूर को जब पता चला था कि नर्गिस सुनील दत्त से शादी कर रही हैं तो उन्हें तगड़ा झटका लगा था। राज कपूर का मानना था कि नर्गिस ने उन्हें धोखा दिया है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा जी ने एक दफा कहा था कि नर्गिस की शादी के बाद राज कपूर ने बहुत ज़्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। वो देर रात को घर आते थे। नशे में धुत रहते थे। और घर आकर वो सीधे बाथरूम में जाकर बाथटब में लेट जाते थे। उनकी आंखों में आंसू भी होते थे। 

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़