छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टूटी हुई हड्डियो को जोड़ने में रामबाण औषधीय पौधा हड़जोड़

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

यहां हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप हडि्डयों को जोड़ सकते हैं। पहले के लोग इसी पौधे की मदद से हडि्डयों को जोड़ते थे। इस पौधे का नाम हड़जोड़ है। ये एक बेल होती है जो कि घर में आसानी से लग जाती है। इस पौधे की मदद से कंपाउंड फ्रैक्चर ठीक नहीं किया जा सकता। लेकिन सिंगल हड्‌डी ब्रेक को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए पौधे की पत्तियां और स्टेम का यूज किया जाता है।डॉ शर्मा कहती हैं इस पौधे की मदद से उन्होंने कई पेशेंट का इलाज किया है। जो पेशेंट महंगा ट्रीटमेंट अफोर्ड नहीं कर पाते उनको हम ये ट्रीटमेंट देते हैं। छोटे बच्चों के लिए भी ये ट्रीटमेंट अच्छा होता है।

◾कैसे करना है यूज:-

इस पौधे की पत्तियों को सूखाकर पीस लें। पत्तियों के बराबर उदड़ दाल भी मिलाकर पीस लें। अब इसका गीला पेस्ट बना लें। अब बांस की लकड़ी की मदद से हड्‌डी को सीधी कर लें। इसके बाद कॉटन के कपड़े पर ये लेप लगाकर कपड़ा बांध दें। ऊपर से बांस की लकड़ी को कुशा के सहारे बांध दें। कुशा देसी घास होती है। हर तीसरे दिन इस लेप को चेंज करना है।

◾ये खाना भी होगा:-

इसके साथ ही आपको इसकी पत्तियों के साथ छोटी पीपली, गेहूं का भुना हुआ आटा, अर्जुन की छाल सभी को इक्वल क्वांटिटी में लेकर बारीक पीस लें। अगर आपका वजन 60 किलो है तो वजन का 6 ग्राम चूर्ण को घी के साथ मिक्स कर लें। इसे खाकर हल्दी वाला दूध पी लें। दूध में शक्कर या हनी डाल लें।

◾दूसरा उपाय:-

अगर आपको ये उपाय टफ लग रहा है तो आप हड़जोड़ पौधे की पत्तियों का 2 छोटा चम्मच रस 1 चम्मच घी के मिक्स कर लें। फिर इसे खाकर 250ml दूध पी लें। लेप बांधने के साथ ही दोनों में से कोई भी एक उपाय आपको 4 हफ्ते तक करना है।

◾कैसे जोड़ता है हडि्डयां:-

हड़जोड़ के अंदर नेचुरल कैल्शियम पाया जाता है जो हडि्डयों को जोड़ने में मदद करता है। इसमें एंटीइंफ्लैमटरी गुण भी होते हैं जो हाथ- पैर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। हड़जोड़ में पाया जाना वाला कैल्शियम बांस के कैल्शियम के साथ मिलकर हड्‌डी जोड़ने में मदद करता है। कि इस ट्रीटमेंट को एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए। हड़जोड़ की मात्रा कम ज्यादा होने पर ये फायदा नहीं करेगा..हड्डियों को जोड़ने के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित है क्योंकि हड़जोड़ हड्डियों को जोड़ने में बहुत लाभकारी होता है। हड्डियों को जोड़ने के लिए 10 से 15 मिली हड़जोड़ रस को घी में मिलाकर पीने से तथा इसमें अलसी का तेल मिलाकर टूटे हुए जगहों पर बांधने से हड्डियां जुड़ती हैं। तथा 2 से 5 ग्राम हड़जोड़ के चूर्ण को दूध के साथ पीलाने से भी हड्डियां जुड़ती हैं।

1. मोच का दर्द के लिए :-

मोच का दर्द दूर करने के लिए हड़जोड़ का घरेलु उपाय बहुत ही फायदेमंद होता है। मोच का दर्द के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित है इसके लिए हड़जोड़ के रस में तिल का तेल मिलाकर पका लें फिर उसे छानकर मोच वाली जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है।

2. रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत :-

रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत पाने के लिए हड़जोड़ के पत्तों को गर्म करके सिकाई करने से रीढ़ की हड्डियों में हो रहे दर्द से काफी राहत मिलती है।

3. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए:-

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए हड़जोड़ को एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अपने आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करके इसका सेवन कर सकते हैं।

4. शरीर के दर्द के लिए-:

शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए हडजोड में दर्द निवारक गुण पाए जाने के कारण हड़जोड़ का इस्तेमाल करने से शरीर में हो रहे दर्द से कुछ ही समय में राहत मिल जाती है। इसके लिए काली मिर्च , सोंठ और अस्थिसंहार प्ररोह पेस्ट 1 से 2 ग्राम इस्तेमाल करें।

Disclaimer :– Khabar Junction पर दी हुई संपूर्ण जानकारी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गयी हैं। khabarjunction.com किसी भी बीमारी के इलाज के लिए किसी भी औषधि का उपयोग करने की सलाह / उपाय को आजमाने का दावा नहीं करता है। इसलिए किसी भी औषधि का उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करे। इस स्वास्थ्य से सम्बंधित वेबसाइट (Khabar Junction) का उद्देश आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य से जुडी जानकारी मुहैया कराना हैं। आपके चिकित्सक को आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानकारी होती हैं और उनकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़