छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ककोड़ा (कंटोला) की सब्जी के जादुई फायदे

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

ककोड़ा दुनिया में एक ऐसी सब्जी है जो आयुर्वेद की सबसे ताकतवर औषधि के रूप में जानी जाती है। इस सब्जी का नाम कंटोला है इसमें इतनी ताकत होती है कि कुछ दिन के सेवन से ही शरीर फौलादी बन जाता है। यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ ही इसमें मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन से युक्त भी है। कंटोला में मौजूद फाइटोकेमिकल्स तथा एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से साफ एवम् स्वस्थ रखने में काफी सहायक है।

कुछ दिन खाने से ही शरीर में दिखेगा जबरदस्त चमत्कार..आजकल के दौर में जंक फूड का इतना क्रेज बढ़ चुका है कि, लोग अपने शरीर को जरूरी ताकत देनी वाली सब्जी, दाल का सेवन कम ही करते हैं। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि, कुछ सब्जियाँ होती हैं, जिन्हें कुछ दिन खाने पर ही इसका फायदा मिलने लग जाता है।

कंटोला को ककोड़े, काटवल और मीठा करेला नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी अपनी रोजाना डाइट में इसे शामिल करते हैं तो दूसरे तत्वों और फाइबर की कमी को भी यह पूरी करती है। ककोड़े यानी मीठा करेला को सेहतमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसे सबसे ताकतवर सब्जी के रूप में माना गया है।

यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे रोज खाने से आपका शरीर ताकतवर बनता है। इसके लिए कहा जाता है कि इसमें मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होता है। कंटोला में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मदद करता है यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। यह शरीर को साफ रखने में भी काफी सहायक है।

कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। इसमें कई स्वास्थ्य लाभ है जिसकी वजह से इसकी खेती दुनियाभर में शुरू हो गई है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है।

ककोड़ा के फायदे

1. वजन घटाने में सक्षम:- कंटोला में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है। यदि 100 ग्राम कंटोला की सब्जी का सेवन करते हैं तो 17 कैलोरी प्राप्त होती है। जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है।
2. कैंसर से बचाए :- कंटोला में में मौजूद ल्युटेन जैसे केरोटोनोइडस विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहाँ तक कि, कैंसर की रोकथाम में भी सहायक है।
3. पाचन क्रिया होगी दुरुस्त :- अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो अचार बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इसे औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर होगा दूर :- कंटोला में मौजूद मोमोरडीसिन तत्व और फाइबर की अधिक मात्रा शरीर के लिए रामबाण हैं. मोमोरेडीसिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटीज और एंटीस्टे्रस की तरह काम करता है और वजन और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
4. एंटी एलर्जिक :- कंटोल में एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक सर्दी खांसी से राहत प्रदान करने और इस रोकन में काफी सहायक है।

5.जिसके आवश्यकता से अधिक पसीना आता है वह कम करता है।

6. हाई मधुमेह में लाभकारी है।

7. विटामिन A बहुत है जो आखो को लाभ देता है।

8. गर्भावस्था में बहुत लाभकारी है।

9. बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है।

10. बाबसीर में लाभकारी है।

11. खांसी में आराम देता है।

12. पथरी खत्म करने में सहायक है।

Disclaimer :– Khabar Junction पर दी हुई संपूर्ण जानकारी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गयी हैं। khabarjunction.com किसी भी बीमारी के इलाज के लिए किसी भी औषधि का उपयोग करने की सलाह / उपाय को आजमाने का दावा नहीं करता है। इसलिए किसी भी औषधि का उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करे। इस स्वास्थ्य से सम्बंधित वेबसाइट (Khabar Junction) का उद्देश आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य से जुडी जानकारी मुहैया कराना हैं। आपके चिकित्सक को आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानकारी होती हैं और उनकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़