छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जानिए अल्कोहल से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स जो उड़ा देंगे आपके होश

इस ख़बर को शेयर करें:

ब भी आप डिनर डेट के लिए जाते है तो एकदम सही कॉकटेल का चयन करना चाहते है। क्या आप ने मादक पेय के आने पर उसके इतिहास के बारें सोचने की तकलीफ की है। आप जानते हैं कि कुछ शराब पेय पदार्थों का उत्पादन केवल दुनिया के कुछ क्षेत्रों में किया जा सकता है और उन देशों में यह सख्त कानून है कि उन पेय को क्षेत्र के बाहर उत्पादन की अनुमति नही है। आश्चर्य चकित ? लेकिन यह सच है। आज हम इस आर्टिकल से अल्कोहल से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे है जो आपके दिमाग के होश उड़ा देंगे।

  • आपको जानकार हैरानी होगी कि लाल अंगूर से व्हाइट वाइन बनाई जा सकती है।
  • कॉन्यैक ब्रांडी का उत्पादन केवल फ्रांस के कॉन्यैक क्षेत्र में किया जाता है। वैसे तो इस ब्रांडी का उत्पादन पूरी दुनिया में होता है लेकिन फ़्रांस के कॉन्यैक में पाई जाने वाली को बेहतरीन कॉन्यैक कहा जा सकता है।
  • कई शोधकर्ताओं का दावा है कि वाइन का आविष्कार पहिए से पहले किया गया था। वाइन का इतिहास 6000 ईसा पूर्व का माना जाता है जबकि पहिए की कहानी 3500 ईसा पूर्व की है।
  • व्हिस्की का आविष्कार इत्र और एरमैटिक शुद्ध करने के लिए हुआ था। लगभग 4000 साल पहले परफ्यूम शोधक लोगों ने सोचा नही होगा कि शराब पेय पदार्थों में व्हिस्की घर और बार में सबसे अधिक प्यारी बन जाएंगी।
  • लगभग अधिकतर टकीला का उत्पादन मेक्सिको में किया जाता है। मैक्सिकन कानून के अनुसार टकीला को केवल जलिस्को के राज्य और मेक्सिको में कुछ सीमित नगर पालिकाओं में ही बनाया जा सकता है।
  • 2010 में ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने बियर का सीमित संस्करण बैच बनाया बनाया था उन्होंने बियर के लिए पानी अंटार्कटिक बर्फ को पिघला कर प्रयोग किया था। इस सीमित संस्करण केवल 30 बोतलें बनाई गयी थी। अंटार्कटिक बर्फ को पिघला कर बनी यह बियर दुनिया की सबसे महंगी बियरो में गिनी जाती है।
  • परहेज़ पीने से अधिक जोखिम भरा है। ऑस्टिन मनोवैज्ञानिक चार्ल्स होलाहन द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, जो लोग कम शराब पीते थे उनकी मृत्यु दर शराब से परहेज करने वाले लोगो से कम होती है।
  • शराब पीने के बाद आप गर्म महसूस करते है लेकिन वास्तव में यह बॉडी के तापमान को लो करता है। दरअसल मादक पेय लेने के बाद रक्त वाहिकाओं में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है जो त्वचा की सतह पर फ़ैल जाती है जिससे आपको गर्मी का अहसास होता है जबकि मूल बॉडी का तापमान कम हो जाता है।
  • वाइन पुरानी होने पर बेहतर हो यह जरूरी नही है। हमेशा कहा जाता है कि पुरानी वाइन हमेशा बेहतर होती है लेकिन ऐसा ही होता हो यह जरूरी नही है। पुरानी वाइन का अच्छा होना कई कारकों पर निर्भर करता है। अगर पर्यावरण चाहता है कि वाइन अच्छी ना हो तो निश्चित अवधि के बाद स्वाद खराब हो सकता है।
  • व्हिस्की बनाने की प्रक्रिया में यह बेरंग थी।
  • कॉकटेल में डाइट मिक्स करने से नशा तेजी से चढ़ता है। कई शोध के मुताबिक कॉकटेल में कम कैलोरी मिक्सर को चुनते है तो 25% से अधिक तेजी से नशा चढ़ता है।
  • 1600 और 1700 इसवी में अमेरिकन पानी की तुलना में अधिक शराब पीते थे। अमेरिका की संघीय सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 1790 में, एक अमेरिकीन औसतन 129 लीटर बीयर की, 19 लीटर व्हिस्की और 4 लीटर वाइन एक साल में पीते थे।
  • दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात नुस्खा बीयर बनाने का है।
  • 2013 तक रूस में बीयर को अल्कोहल नही समझा जाता था। रूस में बीयर को सॉफ्ट ड्रिंक और एक लाइट रीफ्रेशनर समझा जाता था।
  • ज्यादातर सब्जियों और लगभग सभी फलों में अल्कोहल की एक छोटी मात्रा होती है।
  • ब्रिटेन में 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को शराब पीने की कनूनी मान्यता प्राप्त है। वह घर पर या अन्य निजी परिसर में शराब पी सकते है।
  • 1600 के दशक में थर्मामीटर में पारा भरे जाने के बजाय ब्रांडी का इस्तेमाल किया जाता था क्योकि कम लागत होने के साथ साथ तरल होने के कारण टूटने का खतरा भी नही होता था।
  • वाइन की तुलना में माउथवॉश में अधिक अल्कोहल होता है।
  • माउंटेन ड्यू को व्हिस्की के साथ मिलाने के लिए बनाया गया था।
  • लगभग सभी शैंपेन फ्रांस के शैम्पेन क्षेत्र से अंगूर के साथ बनाई जाती है।
गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़