छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मकोय जानें इसके जबरदस्त चमत्कारी फायदे

टैग्स:
इस ख़बर को शेयर करें:

रस से भरी मकोय केवल मुंह का स्वाद नहीं है बल्कि शरीर की कई बीमारियों को दूर करती है। इसके फल और पत्ते सभी लाभकारी हैं। मकोय एक पौधा है। इसके कई आयुर्वेदिक फायदे हैं। मकोय (Makoy) का पौधा धान, गेहूं, मक्का किसी के भी खेत में छाव वाली जगह पर मिल जाता है। यह हर साल और कहीं भी उग जाता है। बिना किसी विशेष देखभाल के यह खरपतावार के रूप में उगता है।

मकोय (Black night or night shade) के फल खाने से बुखार, एक्जिमा, सांस संबंधी परेशानियां ठीक होती हैं। इसके फल कच्चे होने पर हरे और पकने पर पीले, लाल और बैंगनी रंग के होते हैं। बैंगनी मकोय खाने में बहुत मीठी होती है। यह दिखने में टमाटर की तरह होती है। पर आकार में बहुत छोटी। इसका पौधा दिखने में हरी मिर्च के पौधे के समान होता है। इस छोटे से पौधे के कई फायदे हैं जो शरीर के विकारों को दूर करते हैं। मकोय के फल दिखने में इतने चमकदार होते हैं कि जिसको इसके स्वाद के बारे में मालूम होगा वह उसके बारे में सोचकर मुंह में पानी ले आएगा। आइए जानते हैं मकोय के वे फायदे जिनसे शरीर बीमारियों से दूर रहता है।

◾मकोय के फायदे -:

1. बुखार को करे दूर -: मकोय (Makoi) का सेवन करने से बुखार दूर होता है। यह गुणकारी औषधि है कि अगर आप मकोय के फल का सेवन सीधे कर रहे हैं तो बुखार उतरने में मात्र एक घंटा लगेगा। अगर आपके पास मकोय नहीं है तो आजकल बाजार में मकोय के चूर्ण भी आने लगे हैं। यह चूर्ण किसी भी आयुर्वेदिक दुकान से मिल जाता है।

2.भूख बढ़ाए :– मकोय केवल बुखार ही दूर नहीं करता है। बल्कि यह भूख भी बढ़ाता है। इस पौधे की आयुर्वेद में विशेष अहमियत है। भूख बढ़ाने के लिए मकोय के पत्तों का साग बनाकर खाएं। इसे खाने भूख की समस्या से निजात मिल जाती है। दूसरा आप सीधे मकोय के मीठे फल का सेवन कर सकते हैं। यह फल रसभरी की तरह होते हैं। यह उसी प्रजाति के फल हैं।
पीलिया में फायदेमंद है।

3. मकोय (Uses of black night) के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से पीलिया रोग जल्दी ठीक हो जाता है। जॉइंडिस में आपकी जो दवाएं चल रही हैं उनको खाते हुए भी इस मकोय का सेवन किया जा सकता है। मकोय वाक, पित्त और कफ के दोष को खत्म करता है।

4.बालों की समस्या से दिलाए निजात :-

जिन लोगों को काले बाल करने हैं। उनके लिए मकोय फायदेमंद है। मकोय के बीज से बनने वाले तेल की दो बूंदें नाक में डालने से बाल काले होने लगते हैं। पर यह सभी आयुर्वेदिक आपको सही उपयोग मालूम होना चाहिए। तभी इसका करें।

5. मुंह के छोले दूर भगाए -:

गर्मी हो या सर्दी मुंह में छाले किसी भी मौसम में हो जाते हैं। मकोय के पत्ते (Makoi ke patte) मुंह के छाले भगाने में कारगर हैं। आपको कुछ नहीं करना है, बस छाले होने पर 5-10 पत्ते चबा लें। इनसे मुंह के छालों में फायदा मिलता है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां व पौधे हैं जिनका स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभ, लेकिन हमें उनकी समझ या जानकारी नहीं है, जिस वजह से हम उनका उपयोग नहीं कर पाते हैं।

6. खाज-खुजली से दिलाए निजात -:

गर्मी में होने वाली तमाम त्वचा संबंधी रोगों से बचाने में मकोय फायदा करता है। मकोय के पत्तों को पीसकर खुजली वाली जगह पर लगाने से खाज-खुजली में फायदा मिलता है। तो वहीं, मकोय के पत्ते पीसकर दाद पर लगाने से दाद खत्म होता है। मकोय में खून को साफ करने वाले गुण पाए जाते हैं, त्वचा संबंधी रोगों को खत्म करता है।

मकोय का पौधा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसका सही उपयोग मालूम होने पर इससे लाभ ले सकते हैं। कोई बड़ी बीमारी होने या मकोय का कोई साइड इफैक्ट होने पर डॉक्टर से सलाह लें। बाकी स्वाद के लिए आप मकोय खा सकते हैं। पर सीमित मात्रा में खाएं।

Disclaimer :– Khabar Junction पर दी हुई संपूर्ण जानकारी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गयी हैं। khabarjunction.com किसी भी बीमारी के इलाज के लिए किसी भी औषधि का उपयोग करने की सलाह / उपाय को आजमाने का दावा नहीं करता है। इसलिए किसी भी औषधि का उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करे। इस स्वास्थ्य से सम्बंधित वेबसाइट (Khabar Junction) का उद्देश आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य से जुडी जानकारी मुहैया कराना हैं। आपके चिकित्सक को आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानकारी होती हैं और उनकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़