राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन अफ्रीकी देशों गिनी, स्वाजीलैंड और जाम्बिया की यात्रा पर आज रवाना होंगे। राष्ट्रपति की इस यात्रा से अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों में आएगी और मजबूती।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन अफ्रीकी देशों गिनी, स्वाजीलैंड और जाम्बिया की यात्रा के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति के साथ केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और जहाज रानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया और चार सांसद भी जा रहे हैं।
राष्ट्रपति की इस यात्रा से अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों में और मजबूती आएगी। तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।