इस ख़बर को शेयर करें:
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को बिहार में बाढ़ के चलते राज्य सरकार के एक मंत्री के बयान निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार में बाढ़ आने की वजह दो पैर वाले चूहों से है या चार पैरों वाले चूहों से है। जो तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ रुपये हजम कर गए है ।
लालू ने आगे कहा कि बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है, नीतीश की थोड़े है। नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त हैं। जय हो चूहा सरकार की।
एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा, “हजारों टन शराब के गायब होने के पीछे चूहे जिम्मेदार साथ ही बाढ़ में हजारों लोग मरे उन पर भी चूहे ही जिम्मेदार। मानो ये चूहे ना हुए, नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए। तो इस बात का पता कीजिये कि, नीतीश बताएंगे कि चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए।
दरअसल, बात यह है कि बिहार के जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह ने बिहार में तटबंध में बाढ़ के रिसाव की वजह चूहे को माना साथ ही चूहे को ही बाढ़ का कारण बताया था। इसको लेकर विपक्षी दल के लोग लगातार नीतीश सरकार पर तंज कस रहे हैं।