बुरहानपुर @ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सतेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा जिले में अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान जारी है। इस सिलसिले में कल अमरावती रोड़, बहादरपुर रोड़, गणपति नाका पर बडे़ पैमाने पर अवैध होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर हटवाये गये। कलेक्टर सिंह ने गणपति नाका और चौराहा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होने अवैध होर्डिंग्स हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध होर्डिंग्स हटाते समय पुलिस बल, कटर, डम्पर, जेसीबी आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव और नगर निगम आयुक्त पवन सिंह भी थे।