Skip to content

BJP नेता एकनाथ खडसे कहा- मैंने पार्टी से नहीं दिया इस्तीफा, NCP में जाने की थीं अटकलें

इस ख़बर को शेयर करें:

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। खडसे के इस बयान के बाद उनके भाजपा छोड़ने की खबरों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। रविवार को शाम को मीडिया में एकनाथ खडसे के भाजपा छोड़ऩे की जोरदार अफवाह फैल गई थी।

इसके बाद कई टीवी चैनलों पर भी इस तरह की खबरें प्रसारित होने लगीं। एकनाथ खडसे ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया है और ना ही वह किसी अन्य दल में शामिल होने वाले हैं। उनके भाजपा छोड़ने की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे भाजपा में नाराज बताए जा रहे हैं। सोमवार को जलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में एकनाथ खडसे शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद शनिवार को उन्होंने गृहमंत्री अनिल देशमुख के साथ पाचोरा का दौरा किया था।

इसलिए खडसे के राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल होने की जोरदार चर्चा शुरू हो गई थी। इसी कड़ी में आज शाम को खडसे के भाजपा छोड़ऩे की भी अफवाह फैल गई थी। फिलहाल एकनाथ खडसे ने भाजपा न छोड़ऩे संबंधी बयान जारी कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

ज्यादा पसंद की गई खबरें:

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, सतीश सिंह सिकरवार कांग्रेस में शामिल
अकेले दौरा करने से डरते हैं सिंधिया, कोई पत्थर न फेंक दे ​इसीलिए चलते हैं सीएम के साथ : पूर्व मंत्री...
'ज्ञानवापी थी, है और रहेगी, इस बार नहीं छीन पाओगे': असदुद्दीन ओवैसी
नोटबंदी को दिग्विजय सिंह ने बताया सोची-समझी चाल, कम्प्यूटर बाबा पर कार्रवाई की निंदा की
संसदीय कार्य मंत्री ने लगाया कांग्रेस पर मुस्लिम महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप
बागी विधायकों को मनाने के लिये दिग्विजय सिंह अब लेटर के माध्यम से भेजेंगे अपनी बात
मोदी के 'अच्छे दिन' डरावने लगते हैं : राहुल
कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, BJP में कल होंगे शामिल
इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर सरकार प्रतिबंध क्यों लगा रही है? दुनिया के सबसे गंदे इंसान’ अमो हाजी की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु अनहोनी के डर से इस गांव में सदियों से नहीं मनाई गई दिवाली धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी और बर्तन? पुराने डीजल या पेट्रोल वाहनों को रेट्रोफिटिंग करवाने से क्या होगा ?